Uttarakhand:- इस दिन से शुरू होगी अंक सुधार परीक्षा…… छात्र-छात्राओं के पास फिर मौका

उत्तराखंड राज्य में छात्र-छात्राओं के पास फिर से पास होने का मौका है 22 जुलाई से राज्य में अंक सुधार परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा वर्ष 2026 प्रथम और वर्ष 2025 तृतीय की परीक्षाएं 22 जुलाई से होगी जो कि 29 जुलाई तक चलेंगी। इस परीक्षा के माध्यम से 10वीं और 12वीं के फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका दिया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार परीक्षा समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि परीक्षा वर्ष 2026 प्रथम और वर्ष 2025 तृतीया की परीक्षाएं 22 जुलाई से आयोजित की जाएगी। पहले दिन हाई स्कूल की हिंदी एवं इंटरमीडिएट की हिंदी, कृषि, अंग्रेजी व संस्कृत की परीक्षा होगी और उसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड के सचिव के अनुसार इस दौरान हाई स्कूल के 13000 और इंटरमीडिएट के 11000 छात्र परीक्षा देंगे और परीक्षा के लिए राज्य में 97 केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply