
उत्तराखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गुलदार ने आतंक मचाया हुआ पौड़ी के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी त lल्ली में आज शनिवार को घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे कि महिला की मौत हो गई और इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी घास काटने के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में गई थी इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया तथा साथ में गई शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया लेकिन तब तक गुलदार महिला को मार चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Advertisements


