अल्मोड़ा:- एसएसपी के निर्देश पर खतरनाक मोड़ों में लगाए गए कन्वेक्स मिरर

अल्मोड़ा। जिले में स्थित खतरनाक मोड़ों पर कन्वेक्स मिरर लगाने का काम शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा पुलिस ने पर्यटन सीजन में वाहनों की सुरक्षा के लिए एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर यह काम शुरू किया है। अंधे मोड़ों पर और ब्लैक स्पॉट्स पर कन्वेक्स मिरर लगाने का काम शुरू हो चुका है इसके बाद सड़क हादसों को काफी हद तक रोकने में मदद मिलेगी। यह पहल अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पर्यटन सीजन में बाहरी और स्थानीय वाहनों की सुरक्षा के लिए की गई है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम ने यह मोर्चा संभाला है। एसएसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिए गए हैं कि ब्लैक स्पॉट तथा अंधे मोड़ों को चिन्हित कर यहां तत्काल साइन बोर्ड रिफ्लेक्टर और कन्वेक्स मिरर स्थापित किए जाए।

Advertisements

Leave a Reply