गरुड़ – विश्व योग दिवस पर गरुड़ में लेजर बेरिकोज सेंटर हल्द्वानी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गरुड़(बागेश्वर) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गरुड़ स्थित एक होटल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। लेजर बेरिकोज सेंटर हल्द्वानी द्वारा आयोजित शिविर में मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा भगन्दर,बबासीर
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़ों तथा पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। डॉ कृपाल बेलवाल ने बीमारियों से बचाव के उपायों, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। योग दिवस के अवसर पर योग, संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन में होटल प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने सहयोग के लिए विधायक पार्वती दास, पीएमजीएसवाई उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीके बिष्ट आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisements

Leave a Reply