
न्याय पंचायत – बासोट के संकुल केन्द्र – बासोट में सामाजिक विज्ञान महोत्सव – 2026 का शुभारंभ नोड़ल अधिकारी प्रधानाचार्या इ. का. – बासोट कुसुम भट्ट, संकुल समन्वयक – बासोट ठाकुरपाल सिंह, प्रवक्ता कंचना वर्मा, प्रधानाध्यापक रा.आ.प्रा.वि – बासोट डी.एस. गिरी, मणिका पाठक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। न्याय पंचायत – बासोट क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विद्यालयों से चयनित प्रतिभागी प्रतिभागी बच्चों ने मॉडल, भाषण प्रतियोगिता, सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मॉडल प्रतियोगिता में रा.उ.मा.वि.- थापला के हर्षित कक्षा -8 ने प्रथम व पल्लवी रा.बा.उ.मा.वि.- बसोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में इ.का. – बासोट से मयंक उप्रेती कक्षा-8 ने प्रथम, रा.उ.मा.वि.- थापला के अशोक ने द्वितीय व रा.बा.उ.मा.वि. से याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता प्रतियोगिता में रा.बा.उ.मा.वि.- बासोट से जानवी डंगवाल कक्षा – 7 ने प्रथम, इ.का.- बासोट से आर् रावत ने द्वितीय व गौरव रा.उ.मा.वि.- श्रीकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। सामाजिक विज्ञान महोत्सव को
को सफल बनाने में शिक्षक अनुप रावत, मनोज कुमार, आशीष कुमार भटनागर, शिक्षिका प्रभाती राय, कंचना वर्मा, मणिका पाठक ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सामाजिक विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या कुसुम भट्ट व संचालन कृपाल सिंह शीला ने किया। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्वर्ग, रजत, कांस्य पदक, प्रमाण पत्र व पैन, नोटबुक प्रदान कर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को सूक्ष्म जलपान दिये जाने के साथ सामाजिक विज्ञान महोत्सव का सफल समापन हुआ।





