
बागेश्वर । जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आगामी 29 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कमेड़ी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा करीब 300 पदों पर युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक एबीवाईबी प्रोग्राम, वैष्णवी इंटीग्रेटेड सर्विसेज, रिलायबल फर्स्ट एडिकॉन, हार्लिक ग्लोबल सॉल्यूशंस, सारथी एड-टेक स्किल एकेडमी, बीवाईएस एसोसिएट, ऑरो वीविंग मिल्स एवं इवान सिक्योरिटी फंक्शंस सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार करीब 14 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए लिंक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निशुल्क है।
अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05963-220110 पर संपर्क किया जा सकता है।





