Uttarakhand:- नीट परीक्षा के लिए तैयार है राज्य…. दून में पुलिस अलर्ट… बैठक के दौरान दिए गए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य में नीट री टेस्ट के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और इस बार गड़बड़ी की कोई भी गुंजाइश नहीं होगी नीट परीक्षा के लिए देहरादून में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एसपी क्राइम व एसपी सिटी ने बैठक करते हुए परीक्षा को लेकर सभी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि सभी जोनल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरो की स्थापना समय पर पूरी हो जाए। 21 जून को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी निर्देश जारी कर चुके हैं मुख्यमंत्री के अनुसार इस बार गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होगी और उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को परीक्षा को पारदर्शी रूप से करवाने के निर्देश दिए हैं। दून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भी विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है इसके लिए मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात की जाएगी परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भी तत्काल कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल ,गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply