बागेश्वर – विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी…..मतदाता ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र

    बागेश्वर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्तमान में प्रगति पर है। मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से बीएलओ द्वारा 08 जून, 2026 से 07 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण एवं संग्रहण किया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जनपद के सभी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं तथा अपने परिवार के अन्य पात्र सदस्यों का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित समयावधि में अपने गणना प्रपत्र भरकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Advertisements

Leave a Reply