
भारत ज्ञान विज्ञान समिति तथा बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी/बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 22 जून से 26 जून,2026 तक रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में बच्चों के लिए 5 दिवसीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला में बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत, चित्रकला तथा साहित्य की अन्य विधाओं के साथ ही नुक्कड़ नाटक, औरैगैमी, समूह गीत, खेल तथा विज्ञान के खेलों से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की लगभग 15 पृष्ठ की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की काव्य गोष्ठी होगी, जिसका संचालन बच्चों द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला स्कूल अवधि में प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। जन सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सक्षम बच्चों से 50 रूपए पंजीकरण शुल्क लिया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी कार्यशाला के समापन अवसर पर लगाई जाएगी।


