अल्मोड़ा:- नमामि गंगे एवं “आओ हम सब योग करें” निःशुल्क अभियान का 25वां दिन नई ऊर्जा और व्यापक जनसहभागिता के साथ सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा संचालित “आओ हम सब योग करें” निःशुल्क अभियान का 25वां दिन नई चेतना, उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisements

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वास्थ्य, ज्ञान व विश्व शांति के लिए योग” के अंतर्गत यह अभियान निरंतर समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित कर रहा है। अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व से अवगत कराया गया।

अभियान के संरक्षक एवं योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि योग व्यक्ति के जीवन में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं लाता, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और यह अभियान समाज में स्वास्थ्य चेतना को जागृत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

आज के अभियान के अंतर्गत
माही वर्मा मुरादाबाद, महक वर्मा बराकोट, किरण बिष्ट ग्राम धामस, जानकी एरी श्यालीधार , गीतांशी आर्मी स्कूल अल्मोड़ा, गीतांजलि सतवाल ग्राम पलना बैंड, , अदिति जोशी लोहाघाट, नितिशा भंडारी दुगालखोला, प्रियंका पांडे नंदा देवी अल्मोड़ा, रजनी बिष्ट शिक्षा संकाय एस एस जे कैंपस, ललिता तोमकियाल दुगालखोला , खुशीता कनवाल ग्राम पहल, महक शर्मा डबल फाटक मुरादाबाद , निकिता मेहरा ग्राम खतयाडी , बेबी शुक्ला जिया रानी छात्रावास अल्मोड़ा, दिव्या रावत जज्जी कॉलोनी बागेश्वर, निशा बिष्ट ग्राम बलटा, शिवम वर्मा अलीगंज लखनऊ, हर्षिता नेगी ग्राम सिरनी रानीखेत, सौरभ चमियाल ग्राम चामी धौला देवी, चेतना लटवाल विवेकानंद पूरी , युवराज सिंह हेमवती नंदन बहूगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा , रोहिणी आर्य झांसीटाना, योगिता पंत कर्नाटक खोला , नीतू चकरोटी , शोभा भाकुनी दिल्ली कैंट, रिया जोशी कर्बला , हेमलता बिष्ट खतयाडी, रेनू सामंत कबूल लाइन दिल्ली कैंट, हरदीप सिंह फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश , संध्या पांडे आवास विकास कॉलोनी धारानौला, अर्चना प्राथमिक विद्यालय खतयाडी,
सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान एवं दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता का प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. गिरीश अधिकारी ने विभिन्न योग केंद्रों का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती जनभागीदारी यह संकेत देती है कि योग अब केवल अभ्यास नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है।

अभियान की निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु हेमलता अवस्थी, डॉ. ललन कुमार, शोधार्थी दीपक एवं रक्षित पांडे द्वारा भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रशिक्षु अनुशासित एवं समर्पित भाव से योग प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश पहुँच रहा है।

आज विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

उल्लेखनीय है कि “आओ हम सब योग करें” निःशुल्क अभियान 21 मई से 21 जून तक निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

Leave a Reply