अल्मोड़ा:- 3 करोड़ की लागत से सवरेगी डोबा- चौसली सड़क….तैयार हो रहा क्वारब का वैकल्पिक मार्ग

अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सके इसके लिए डोबा- चौसली सड़क मार्ग को 3 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। क्वारब के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में हमेशा आवाजाही करने में काफी समस्याएं उत्पन्न होती हैं और अब क्वारब की वैकल्पिक सड़क का सुधारीकरण 3 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क के 1.3 किलोमीटर हिस्से में कटिंग, सोलिंग और डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है इस पहल से अल्मोड़ा- हल्द्वानी के बीच लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो पाएगी। क्वारब के पास लगातार पहाड़ी टूटने और बोल्डर आने के चलते मार्ग को बंद कर दिया जाता है तथा वर्तमान समय में भी क्वारब पुल के पास पहाड़ी का ट्रीटमेंट होने के चलते सड़क को यातायात के लिए बंद किया गया है ऐसे में 3 किलोमीटर लंबी डोबा- चौसली को क्वारब की वैकल्पिक सड़क के रूप में यातायात के लिए संचालित किया गया लेकिन इस सड़क में भी कई जगह बारिश से जमीन धसने और भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं जिससे कि अब इस सड़क का सुधारीकरण होगा।

Advertisements

Leave a Reply