
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में और अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 8//06/2026 व 14/06/2026 को “सड़क सुरक्षा:जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 8/06/2026 को पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के सहयोग से रघुनाथ सिटी माल से जागरुकता बाइक रैली आयोजित की गई।जागरुकता रैली को अनामिका सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा रश्मि भट्ट सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा व बलवंत सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक यातायात,अल्मोड़ा द्वारा शपथ दिलाई गई एवं हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रघुनाथ सिटी माल से टैक्सी स्टैंड पर रैली का समापन किया गया। रैली में यातायात के नियमों / संकेतों, राहवीर योजना 2025, राहवीर को पुरस्कृत करना-गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल(Golden hour) एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलायी जा रही” राहवीर”योजना के तहत चयनित कर 25,000 रु तक नगद रशि तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा आदि की जानकारी प्रदान की गई एवं पंफ्लेट वितरित किये गए। हयात सिंह निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा, सुमित पाण्डे उपनिरीक्षक यातायात अल्मोड़ा, विनोद सिंह कुवंर कांस्टेबल यातायात,अधिकार मित्र व पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।


