अल्मोड़ा: – वीरगति को प्राप्त हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का गृह जनपद में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को उनके गृह जनपद में पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूरे अल्मोड़ा ने भावुक होकर उन्हे विदाई दी और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ इस दौरान पूरा अल्मोड़ा भावुक हो उठा लोगों ने नाम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा लाया गया और यहां प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विश्वनाथ घाट ले जाया गया और वहां सैन्य परंपराओं के अनुरूप उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts