
अल्मोड़ा। मुए-थाई एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के तत्वावधान में 1 से 4 जून 2026 तक हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 8 पदक अपने नाम किए।
अल्मोड़ा टीम के कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल भट्ट ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।
पदक विजेताओं में गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक, साक्षी बिष्ट एवं माही बिष्ट ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, रजनी नेगी, तनुश्री लटवाल एवं प्रियांशी गिनवाल शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त हर्षित, मन्नत, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली एवं तनुज लोहनी ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाने पर खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव नीलेश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी व विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या पूनम जोशी सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

