Uttarakhand:- आज से पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी…. खत्म हुआ इंतजार

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है काफी समय से इंतजार कर रहे पर्यटकों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। आज सोमवार के दिन 1 जून 2026 को फूलों की घाटी खोल दी गई है ऐसे में घाटी में रंग बिरंगे फूल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं और घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं जिससे कि पर्यटक भी काफी उत्सुक है। पिछले दो-तीन सालों से काफी अधिक संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं और लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे कि विभाग को भी अच्छी खासी आय प्राप्त हो रही है।

Advertisements

Leave a Reply