
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है और लोगों में भी तेंदुए को लेकर काफी भय है ऐसे में स्याल्दे देघाट क्षेत्र के जैखाल गांव में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है यहां पर कई ऐसे लोग हैं जिनके मवेशियों को गुलदार अपना निवाला बना चुका है। क्षेत्र में श्री गुरु कृपा गौ सुरक्षा समिति के संचालक खीमानंद नैनवाल के अनुसार पिछले 6 महीने में उनके 6 मवेशियों को तेंदुआ मार चुका है। बीते शनिवार को भी तेंदुए ने एक बछिया को मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र के लोगों के अनुसार बीते दो दिनों के अंतर्गत तीन पशुओं को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है और इससे क्षेत्र के कुलसीरा पाताल, समेत आसपास के गांव में दहशत का माहौल है लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं तथा ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग करी है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाए और मुआवजा तथा सुरक्षा के ठोस इंतजाम भी किए जाए।


