
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान वीआईपी अतिथियों से अब दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपए के सहयोग राशि ली जाएगी वर्तमान समय में चार धाम यात्रा काफी जोरों शोरों से चल रही है, बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में लगातार तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है ऐसे में प्रोटोकॉल के आधार पर वीआईपी अतिथियों के दर्शन हेतु प्रति व्यक्ति ₹1100 की सहयोग राशि ली जाएगी। इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्य अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा धाम में लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व भीड़ नियंत्रण के लिए यह निर्णय लिया है।
Advertisements


