Uttarakhand:- सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…. टूटा दुखों का पहाड़

उत्तराखंड राज्य के चमोली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई और इस दुर्घटना के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई यह हादसा आज शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे हुआ जहां लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और इस हादसे के दौरान बांक गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक 6 वर्षीय बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में बांक गांव के एक ही परिवार के बलवीर सिंह और उनकी पत्नी शांति देवी तथा उनके पुत्र आशीष की मौत हो गई है इसके अलावा अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

Advertisements

Leave a Reply