Uttarakhand:- पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी…… जानिए नई दरें

एक बार फिर से उत्तराखंड राज्य में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। राजधानी देहरादून में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो चुकी है लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है एक तरफ काफी मुश्किल से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो पा रहा है और दूसरी तरफ लगातार दाम बढ़ रहे हैं। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देहरादून में ईंधन की नई कीमत लागू हो गई है। पेट्रोल के दाम में 2.55 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है इसके बाद पेट्रोल की कीमत 100.50 प्रति लीटर पहुंच गई है और डीजल की कीमतों में 2.72 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान है और इसका असर उपभोक्ताओं के बजट में देखने को मिल रहा है।

Advertisements

Leave a Reply