29वी नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में उत्तराखंड को पहले दिन मिला सिल्वर मेडल

उत्तराखंड राज्य को 29 वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में पहले दिन सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। 22 से 25 मई 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में आयोजित हो रही चैंपियनशिप में हरिद्वार की कुमारी सोनिया ने महिला वर्ग में 10000 मीटर रेस में 36 मिनट 16.22 सेकंड का समय लेते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। सोनिया ने यह मेडल प्राप्त करके उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 22 से 25 मई तक आयोजित हो रही है जिसमें पहले ही दिन उत्तराखंड को मेडल प्राप्त हुआ है।

Advertisements

Leave a Reply