Uttarakhand:- ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में गवाएं पैसे…. हारने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवक ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में घर से पैसे मांगे और सारे पैसे गवाने के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। सुल्तानपुर क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय शोएब ऑनलाइन गेम खेलता था और उसने दुकान का सामान खरीदने के बहाने घर से ₹40000 मांगे जिसे वह हार गया और उसके बाद उसने जहर खा लिया। घर से मांगी गई रकम हारने के बाद युवक काफी परेशान होने लगा और बीते मंगलवार को मानसिक तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और गंभीर हालत को देखकर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां आज बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply