Uttarakhand:- बढ़ने लगी गर्मी…. परेशान हुए लोग…. गर्म हवाओं के आगोश में राज्य

उत्तराखंड राज्य में गर्मी फिर से तेवर दिखाने लग गई है राज्य में बारिश होने के बाद फिर से तापमान बढ़ने लगा है और तेज गर्म हवाएं लोगों का जीना दुश्वार कर रही है। मई की शुरुआत से अभी तक मौसम सुहावना बना हुआ था और गर्मी से राहत मिल रही थी। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान को सामान्य बनाए रखा मगर अब बीते दो-तीन दिनों से चटक धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी से परेशान कर दिया है सुबह होते ही चिलचिलाती धूप और दोपहर तक गर्म हवाएं तापमान में काफी बढ़ोतरी कर रही है। दोपहर में लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है यदि बारिश ना हुई और हालात ऐसे ही रहे तो गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Advertisements

Leave a Reply