
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में भूकंप से एक बार फिर धरती डोली देर रात जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई और भूकंप का केंद्र मुख्यालय से उत्तर पूर्व में 4 किलोमीटर दूर जमीन के 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है भूकंप के झटके जिला मुख्यालय में देर रात महसूस किए गए हालांकि राहत की खबर यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई और खतरा टल गया।
Advertisements


