अल्मोड़ा:- आग से जले जंगल….. आबादी को भी खतरा…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद जंगलों में फिर से आग भड़कनी शुरू हो गई है। बीती रात को दुकालखोला क्षेत्र में सड़क के समीप जंगलों में अचानक आग भड़क गई और आग आबादी की तरफ भी बढ़ने लगी जिससे कि हड़कंप मच गया जैसे ही आग की सूचना मिली तो फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। जंगल में एक हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा खराब हो गई। अल्मोड़ा जिले में बीते बुधवार रात को 9:30 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि दुगालखोला के पास जंगल में अचानक आग लग गई है और देखते ही देखते आग तेजी से सड़क व आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी इसके बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर स्थानीय लोगों ने और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Advertisements

Leave a Reply