Uttarakhand:- देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़…..आरोपी गिरफ्तार… युवतियों को किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड राज्य की देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर स्कूल के पीछे देह व्यापार चल रहा था जिसका भंडाफोड़ कर दिया गया है। कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे संचालित हो रही देह व्यापार का खुलासा किया गया। पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया और जैसे ही वीडियो वायरल हुई उसके बाद पुलिस हरकत में आई तथा छापामारी की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 6 महीने पहले आरोपी द्वारा किराए पर मकान लिया गया था और उसके बाद ही यह अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply