बागेश्वर:- नाबालिक से किया दुष्कर्म… दर्ज हुई एफआईआर…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर नाबालिक से दुष्कर्म जैसा घृणित कृत्य किया गया है। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया और इस मामले में पीड़िता की बड़ी बहन द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों किशोरी ने अपने पेट और कमर में तेज दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए और वहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद खुलासा हुआ और पीड़िता से पूछताछ की गई तथा पीड़िता की बहन ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अशोक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आरोप लगाया है कि अशोक ने नाबालिक को पहले बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और उसे गर्भवती बना दिया। इस मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply