
साइबर क्राइम पोर्टल पर अब गुप्त रहकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और यह नया विकल्प साइबर क्राइम पोर्टल पर खुल चुका है। बहुत से लोग पहचान उजागर होने के डर और शर्म से उत्पीड़न की शिकायत नहीं कर पाते थे मगर अब इसका भी विकल्प मिल गया है। बढ़ते अपराधों के चलते पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का और अपने आप को गुप्त रखने का विकल्प भी मिल गया है डिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसीलिए पोर्टल पर यह विकल्प रखा गया है। पोर्टल पर विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की शिकायत बिना पहचान बताएं दर्ज की जा सकती है इसके लिए पीड़ित को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर वूमेन/ चिल्ड्रन रिलेटेड क्राइम सेक्शन खोलना होगा और इसके बाद रजिस्टर एनोनिमसली विकल्प चुनकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

