
उत्तराखंड राज्य में 23 मदरसों की सरकारी सहायता राशि रोकी गई है और इसके साथ ही 10 संचालकों ने बंदी का नोटिस भी दिया है। मदरसों में अनियमितताएं मिलने के चलते यह निर्णय लिया गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी ने प्राथमिक जांच में अनियमितता मिलने पर 23 मदरसों की सरकारी सहायता राशि तत्काल प्रभाव से रोक दी जिसमें सुल्तान के 6 मदरसे भी शामिल है और मदरसों की निगरानी पर 10 संचालकों ने बंदी के नोटिस दिए हैं जिसकी जांच की जाएगी। मदरसों में सरकार की ओर से मिड- डे- मील समेत अन्य सहायता दी जाती है लेकिन मदरसों में गड़बड़ी के चलते जांच के आदेश दिए गए हैं और फिलहाल उनकी सहायता राशि रोक दी गई है।

