
उत्तराखंड राज्य के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव में आकाशीय बिजली गिरी और बिजली की चपेट में आने से 50 से अधिक भेड़- बकरियां मर गई इसके अलावा कई पशु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आकाशीय बिजली ने भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेवाली में काफी तबाही मचाई जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5:00 बजे गांव के ऊपरी क्षेत्र में पशु चर रहे थे तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और बिजली की चपेट में आने से कई भेड़ बकरियां मर गई जबकि कई गायब है। इस घटना के बाद पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है ग्रामीणों के अनुसार कई पशु जंगल और पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गए थे जिनकी तलाश अभी की जा रही है जैसे ही घटना की सूचना मिली प्रशासन सक्रिय हो गया और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

