
उत्तराखंड राज्य में उत्तर पुस्तिकाए डिजिटल तरीके से चेक होगी और नए सेमेस्टर से यह व्यवस्था लागू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सुधार राज्य विश्वविद्यालयो और संबद्ध महाविद्यालयो की परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाएगा और सभी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के तहत जांची जाएंगी इस व्यवस्था को वर्तमान सेमेस्टर से लागू किया जाएगा जिससे कि मूल्यांकन और अधिक पारदर्शी, तीव्र व त्रुटिरहित होगा और परिणाम भी समय पर घोषित हो पाएंगे। इसके अलावा भौतिक परिवहन के खर्चों में भी कमी आएगी तथा छात्रों को जल्द से जल्द परिणाम भी प्राप्त होंगे।

