Uttarakhand:- जनगणना के दौरान सचिव द्वारा की गई सहयोग की अपील…… दिए गए दिशा- निर्देश

उत्तराखंड राज्य में जनगणना के सफल संचालन हेतु जनगणना सचिव दीपक कुमार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने जन सामान्य से जनगणना में सहयोग की अपील की है। उनके अनुसार जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण सांख्यिकी स्रोत है जिसके माध्यम से मकान की स्थिति, सुविधा, संपत्तियां आदि की जानकारी उपलब्ध होगी इसलिए उन्होंने जन सामान्य से इस कार्य में पूर्ण सहयोग करते हुए सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर देने की अपील की है। सचिव के अनुसार जनगणना से मिले आंकड़ों का उपयोग केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन में करती है और यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है या फिर जनगणना अधिकारी को प्रवेश देने से रोकता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होगी और दंड का प्रावधान भी है इसके साथ ही जनगणना से संबंधित चिन्हों को हटाने या क्षति पहुंचाने पर भी कार्यवाही होगी इसलिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply