
उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदल ली है बारिश के बाद और ओलावृष्टि के बाद अब गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था और ऐसे में आज राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। अल्मोड़ा और आसपास के जिलों में भी ओलावृष्टि तथा झमाझम बारिश देखने को मिल रही है जिससे कि तापमान में गिरावट आई है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से अपील की थी कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले और सुरक्षित स्थानों पर ही रहे तथा वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे इसके बाद राज्य में अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है और एक बार फिर से राज्य ठंड के आगोश में है।

