

उत्तराखंड राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 3 मई 2026 को विशेष तकनीकी अर्हता के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को प्रस्तावित थी और जारी विज्ञप्ति के अनुसार समूह- ग के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी मगर कुछ कारणों के चलते परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। परीक्षा की तिथि को फिलहाल आगे तय किया जाएगा और आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह नई परीक्षा तिथि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

