Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात कर चार धाम यात्रा में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का किया अनुरोध

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात करते हुए चार धाम यात्रा के दौरान एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और चार धाम यात्रा में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को 100% बनाए रखने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है ऐसे में एलपीजी की मांग काफी अधिक रहती है इसलिए इस अवधि में राज्य को एलपीजी सिलेंडर 100% तक उपलब्ध कराए जाने की अपील उन्होंने की है।

Leave a Reply