

उत्तराखंड राज्य में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध न होने के चलते यूपीपीसीएल को कटौती भी करनी पड़ रही है। बिजली की किल्लत से निपटने के लिए केंद्र से 150 मेगावाट की मदद मांगी गई है यूपीसीएल के निदेशक जीएस बुदियाल के अनुसार वर्तमान समय में देश में देशव्यापी हीट वेव ,अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, गैस के सीमित उपलब्धता और जल विद्युत उत्पादन में कमी से विद्युत उपलब्धता पर प्रभाव पड़ रहा है और यूपीसीएल ने केंद्र सरकार से 150 मेगावाट की मांग रखी है। राज्य में बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट पहुंच गई है और उपलब्धता केवल 4.5 करोड़ यूनिट की है ऐसे में केंद्र से 150 मेगावाट के बिजली की मांग की गई है।

