Uttarakhand:- हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था…..मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

उत्तराखंड राज्य में 23 मई 2026 को हेमकुंड साहिब खुलेंगे और ऐसे में हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के लिए पहला जत्था 20 मई 2026 को रवाना होगा इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को निमंत्रण दिया गया है। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में भी उन्हें बताया इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहले जत्थे की विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शासन प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता देने की बात कही उन्होंने कहा की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा को सफल ,सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply