

उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट एक बार फिर बदल ली है ऊंची चोटियों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है लगातार हो रही गर्मी के बाद एक बार फिर राज्य में मौसम ने करवट बदल ली है। बद्रीनाथ धाम में मौसम का मिजाज बदलने के बाद ऊंची चोटियों में बारिश देखने को मिली जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई थी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की मध्यम बारिश तथा 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई थी ऐसे में बद्रीनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों में देखने को मिली। ऊंची चोटियों में बारिश और बर्फबारी के समय बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

