

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सुबह 10:00 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके थे और ऐसे में इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कुमाऊं का परचम लहराया है, बागेश्वर जिले ने बोर्ड परीक्षाओं में बाजी मारी है उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जिले से इंटरमीडिएट की टॉपर गीतिका पंत निकली है। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज चौरासी की छात्रा गीतिका पंत ने 98% अंक हासिल करके पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। हाई स्कूल में भी उन्होंने 97% अंक प्राप्त करते हुए जिला टॉप किया था और इंटरमीडिएट में भी उन्होंने उत्तराखंड टॉप किया है। गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत टैक्सी चालक है और उनकी मां रितिका पंत गृहणी है। इसके साथ ही रामनगर के लखनपुर निवासी अक्षत गोपाल पुत्र गोपाल कुमार ने इस बार हाई स्कूल परीक्षा में टॉप किया है उन्होंने 500 में से 491 अंक प्राप्त करते हुए हाई स्कूल में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। अक्षत के पिता रामनगर के निजी विद्यालय में शिक्षक है और मां ममता गृहणी है।

