चार धाम यात्रा 2026:- 25 कुंतल फूलों से सजा मंदिर….कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट कल सुबह 6:15 पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे आज 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और इसके बाद अब श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट भी कल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 में खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद बद्रीनाथ पहुंचे और वहां उन्होंने चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ के अनुसार गुरुवार को प्रातः 4:30 बजे से कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी और कपाट खोलने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां पर उपस्थित रहेंगे। बद्री केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से मंदिर को 25 कुंतल फूलों से सजाया गया है और मंदिर काफी भव्य नजर आ रहा है।

Leave a Reply