Uttarakhand:- डेबिट कार्ड बदलकर करते थे ठगी……पुलीस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….बरामद किए 66 कार्ड

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पुलिस ने ठगी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लोगों से डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे 66 कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रहे हैं और वह सफेद कार में हैं इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को रोका और उसमें सवार तीनों आरोपियों की तलाशी ली जिनके पास से 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं और पुलिस ने इस दौरान तीन मोबाइल फोन तथा उनकी कार को भी जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम बूथों पर जाकर बुजुर्गों और अनजान लोगों को निशाना बनाते थे मदद के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और पिन नंबर जानकर पैसे निकालते थे पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बरामद किए गए सामान को सील कर दिया है।

Leave a Reply