

उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज खुल गए हैं श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले गए हैं और इस दौरान धाम भी मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंज उठे। आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है वैदिक मंत्रोंचार ,धार्मिक अनुष्ठान के साथ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री- यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दिव्य पल के साक्षी बने और हजारों यात्री इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे तथा हर हर गंगे करके मां के जयकारे लगाए गए।

