

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं 1 घंटे के अंतर्गत तीन बार धरती डोली भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 में तीसरा झटका महसूस किया गया जिससे कि लोगों में डर फैल गया। 1 घंटे के अंतर्गत तीन बार धरती का डोलना इससे लोग सहम गए। सुबह 10:30 बजे से भूकंप का सिलसिला शुरू हुआ और 11:31 तक जारी रहा रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और झटकों का केंद्र कपकोट के दूरस्थ बाछम सोराग और बदियाकोट क्षेत्र में होने के कारण इन इलाकों में कंपन अधिक महसूस किया गया इसके साथ जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की खबर यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है तथा राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्र के नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए।

