Uttarakhand:- सी- प्लेन की टिहरी बांध में हुई सफल लैंडिंग…… रंग लाए प्रयास

उत्तराखंड राज्य के टिहरी झील में सी प्लेन की सफल लैंडिंग हो गई है। टिहरी बांध की झील में सी प्लेन उतारने की कवायद काफी लंबे समय से चल रही थी और बीते मंगलवार को इस प्रयास में सफलता मिल गई है जिसके बाद आज फिर से सी प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई ऑफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहा जिससे कि स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टेक ऑफ हुआ सी प्लेन शाम 5:30 बजे कोटीकॉलोनी टिहरी झील में सफलतापूर्वक लैंड कराया गया स्थानीय लोगों में भी इस सफल लैंडिंग से काफी खुशी का माहौल है। बीते कई समय से यह प्रयास चल रहे थे लेकिन कई तकनीकी दिक्कते सामने आने के चलते ट्रायल सफल नहीं हो पा रहा था इसके बाद बीते मंगलवार को यह प्रयास कामयाब रहा है।

Advertisements

Recent Posts