
उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। आज शुभ मुहूर्त में 22 अक्टूबर के दिन गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं और 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ तथा यमुनोत्री के कपाट भी बंद हो जाएंगे। आज 11:30 बजे गंगोत्री में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, कपाट बंद होने पर धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा और मुखबा भी सजकर तैयार है इसके साथ ही भैया दूज पर 23 अक्टूबर को यमुनोत्री में मां यमुना मंदिर के कपाट 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री धाम में इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। गंगोत्री धाम में इस बार 757762 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए।