अल्मोड़ा:- बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने फसलों को पहुंचाया नुकसान…..ओले की मार से गिरे गेहूं के दाने

अल्मोड़ा। जिले में बुधवार और बृहस्पतिवार की शाम को काफी तेज बारिश हुई इस दौरान ओलावृष्टि भी जमकर देखने को मिली जिसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अल्मोड़ा में ओलावृष्टि और बे मौसम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। ओलो की मार से गेहूं की बाली से दाने गिर गए हैं और सरसों की फलियों से सरसों बाहर निकल गई है। मसूर सहित अन्य सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बीते बुधवार को आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे इसके साथ ही बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश देखने को मिली। ऐसे में भारी ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। लौकी ,तुरई, मटर ,फ्रेंच बीन समेत अन्य सब्जियों के तने भी नष्ट हो गए हैं। किसानों का कहना है कि रबी सीजन की फसल को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें थी मगर एक झटके में बारिश और ओलावृष्टि ने सब तबाह कर दिया है और इससे अब किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।