
उत्तराखंड राज्य में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा को लेकर सरकार तैयारी में जुटी है, पुलिस प्रशासन ने भी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है और पहली बार चार धाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन 41 , जोन और 137 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किलोमीटर रहेगा और यहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। 6000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। चार धाम यात्रा की निगरानी के लिए पहली बार रेंज कार्यालय में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है जिसकी कमान एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह के हाथ में रहेगी। इसके अलावा चार धाम यात्रा 2025 का नोडल अधिकारी आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को बनाया गया है।

