Uttarakhand:- 20 पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्व….. जारी हुई सूची

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दायित्वों की पहली सूची जारी करते हुए 20 पदाधिकारियो को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियो का दायित्व दिया गया है। सरकार पर काफी लंबे समय से दायित्व सौंपने का दबाव था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 20 पदाधिकारियो को दायित्व दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले से हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद और रुद्रप्रयाग जिले से ऐश्वर्या रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग का दायित्व दिया है इसके अलावा अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद , देहरादून से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद और चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का दायित्व देते हुए 20 पदाधिकारियो को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।