Uttarakhand:- आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े….. विकास दर के साथ बढ़ा सकल घरेलू उत्पाद

उत्तराखंड राज्य में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस बार के आंकड़े बताए हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की विकास दर के साथ-साथ सकल घरेलू उत्पाद में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रमुख सचिव नियोजन के अनुसार 2023- 24 के सकल घरेलू उत्पाद 332000 करोड़ से बढ़कर 378000 करोड़ अनुमानित है। इसके अलावा लोक प्रशासन एवं अन्य सेवा क्षेत्र में 13.58 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है तथा राज्य में प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी है। यह 2023- 24 में 2,46,000 थी जो की बढ़कर 2,74,000 हो गई है।

Leave a Reply