Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश…. सभी मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों के घरों पर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर यह अहम निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं और प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा यह जानकारी दी गई है। अब तक 24000 उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी मंत्रियों एवं विधायकों तथा अधिकारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और प्रदेश दोनों की आर्थिकी के लिए जरूरी है।

Leave a Reply