Uttarakhand:- राज्य ने राष्ट्रीय खेलों में इस बार प्राप्त किए रिकॉर्ड तोड़ पदक….. खिलाड़ियों को मिलेगी लाखों की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड राज्य ने इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करते हुए पदक जीतने में भी इतिहास रचा है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड में राज्य ने पहले कभी भी पदको शतक नहीं लगाया और इस बार राज्य ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं। राज्य के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए हैं। इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। राज्य ने 24 स्वर्ण ,35 रजत और 42 कांस्य पदक के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन अंकिता ध्यानी का रहा है उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता और अब विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप लाखों की धनराशि मिलेगी। धनराशि के रूप में 6 से लेकर 32 लाख रुपए तक मिलेंगे। कांस्य पदक विजेता को ₹6 लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी और स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक पर ₹12,00000 की धनराशि मिलेगी इस तरह खिलाड़ियों का आगे भी उत्साहवर्धन बरकरार रहेगा।

Leave a Reply